Prassthanam Movie Honest Reviews In Hindi Sanjay Dutt Movie Reviews 2019
रौनक कोटेचा राजनीति के ऊपर बॉलिवुड में हमेशा फिल्में बनती रही हैं और ऑडियंस इन्हें पसंद भी करती है। अब संजय दत्त के प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले भी एक ऐसी ही राजनीतिक फिल्म 'प्रस्थानम' बनी है जो 2010 में तेलुगू भाषा में इसी नाम से बनी फिल्म का अडैप्टेशन है। फिल्म में राजनीतिक परिवार में प्रतिद्वंद्विता दिखाई गई है। कहानी: फिल्म की कहानी एमएलए बलदेव प्रताप सिंह (संजय दत्त) और उनके परिवार के चारों ओर घूमती है। फिल्म का सेटअप उत्तर प्रदेश है और यहां बल्लीपुर के बलदेव सिंह को अपने सौतेले बेटे आयुष (अली फजल) का पूरा समर्थन हासिल है। आयुष को ही राजनीतिक वारिस माना जाता है क्योंकि उसका सौतेला भाई विवान (सत्यजीत दुबे) बेहद बिगड़ैल स्वभाव का और हिंसक लड़का है। इन तीनों पुरुषों की जिंदगी बलदेव सिंह की पत्नी सरोज (मनीषा कोइराला) से बंधी हुई है। इस परिवार की उथल-पुथल भरी राजनीतिक कहानी है 'प्रस्थानम'। रिव्यू: फिल्म को देखते हुए आप इसके किरदारों को महाभारत के किरदारों से जोड़ने का प्रयास करेंगे। फिल्म का पहला हाफ केवल किरदारों के परिचय में ही निकल जाता है और दूसरे हाफ मे...